हर घर तिरंगा अभियान के तहत छर्च में स स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली


पोहरी-प्रदेश भर के शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों में घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में वुधवार सुबह 10 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्च में प्राचार्य अजय शकंर त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ छर्च विद्यालय से किया गया जो छर्च ग्राम में होते हुए चौराहे पर पहुची ओर बापिस विधालय मे समापन किया गया।
रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे जिससे बातावरण में देशभक्ति की भावना जागृत होने लगी।
तिरंगा रैली में प्राचार्य अजय शंकर त्रिपाठी शिक्षिका श्वेता सेंगर, सीएससी प्रवीण भार्गव,संजीव राजपूत,पवन मीणा,सुनील शर्मा,सुनील भार्गव,मनोज पलाश, आशुतोष दोहरे राजेश भार्गव सहित छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.