पोहरी। देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के क्रम में पोहरी में भी हनुमान मंदिर से बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसका समापन शासकीय कॉलेज मैदान मे हुआ यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने कहा कि “तिरंगा देश की आन, बान और शान है। हर दिल में तिरंगा होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को समझने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करना है
तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ ‘राठखेड़ा’ नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णालता संजीव शर्मा बंटी भैया, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश तोमर जिला संयोजक तिरंगा यात्रा के पी परमार सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पोहरी का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे सबसे आगे रहे। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चों के उत्साह और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
