देश की आन, बान और शान है तिरंगा : रश्मि नेपाल सिंह वर्मा


पोहरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा नगर
पोहरी।पोहरी में आज हनुमान मंदिर किले अंदर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ ‘राठखेड़ा’ नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णालता संजीव शर्मा बंटी भैया, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश तोमर, शिखर चंद जैन जिला संयोजक तिरंगा यात्रा के पी परमार सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ ने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन देशवासियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा यात्रा हमें देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती है। तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।”
यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पोहरी का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। 
तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे सबसे आगे रहे। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चों के उत्साह और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.