स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का कैबिनेट मंत्री ने सम्मान किया


दतिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण के पश्चात जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया तथा खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
इसके बाद मंत्री श्री कुशवाह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। उन्होंने सेनानियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके त्याग, संघर्ष एवं योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.