दतिया में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी बधाई


दतिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दतिया के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त परेड की सलामी ली और उपस्थित नागरिकों का अभिवादन किया।
इस अवसर पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है।
समारोह के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त परेड ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.