मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, आज जारी होगी 33वीं किस्त


खंडवा। प्रदेश की लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। फरवरी माह की किस्त आज जिले के पंधाना से जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ बहनों के खातों में लगभग 1800 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।

मुख्यमंत्री के खंडवा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के दौरान पंधाना विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जहां मुख्यमंत्री 600 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे।

पंधाना विधायक छाया मोरे ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार मुख्यमंत्री यहीं से योजना की किस्त का वितरण करेंगे तथा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में हितग्राहियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.