पोहरी। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत पर्यवेक्षकों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रज्ञा ज्योति गौतम, पर्यवेक्षक (वर्तमान पदस्थापना पोहरी) की नवीन पदस्थापना कोलारस में की गई है, जबकि अनिता शर्मा, पर्यवेक्षक (वर्तमान पदस्थापना पोहरी) की नवीन पदस्थापना बदरवास निर्धारित की गई है।
परियोजना अधिकारी नीरज सिंह गुर्जर द्वारा संबंधित पर्यवेक्षकों को नवीन पदस्थापना के लिए भारमुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि दोनों पर्यवेक्षक अपनी उपस्थिति नवीन परियोजना कार्यालय में दर्ज कराकर इसकी सूचना सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराएं।