लोकसभा प्रभारी विजय दुबे ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक


बैराड़ नगर के ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को भाजपा के ग्वालियर लोकसभा प्रभारी विजय दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल ने की। बैठक में लोकसभा प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना देश के स्वास्थ्य जगत की क्रांतिकारी बदलाव वाली योजना है।

 सवर्ण वर्ग गरीबों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण से गरीबों को मदद मिलेगी। साथ ही नए भारत अभियान में विश्वास भी बढ़ेगा। देश के विरोधी राजनीतिक दल मजबूर सरकार बनाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाना चाहती है। लोकसभा सह संयोजक रणवीर रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित कल्याणकारी योजनाओं के तहत जनता के दिलों में जगह बनाती जा रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष को कम से कम 7 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करनी है। उन्होंने 11 फरवरी से 2 मार्च तक पार्टी के कार्यक्रमों मेरा घर भाजपा घर,बाईक रैली,हितग्राहियों से घर घर संपर्क आदि अभियानों के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं की बैठक को संयोजक अभय चौधरी विस्तारक देवेन्द्र भार्गव प्रमेन्द्र सोनू विरथरे देवेन्द्र श्रीवास्तव बृजेन्द्र सिंह तोमर ने भी संबोधित किया इस मौके पर डॉ जनवेद वर्मा दया किशन रावत धीरज व्यास राजकुमार शर्मा रघुवीर शर्मा ज्ञान सिंह चौहान मुन्ना रावत कैमई राजेश गर्ग महेंद्र यादव रामसेवक गुप्ता मनीष गुप्ता अनिता ओझा अभिजीत भदौरिया जाहिद खान पवन सोनी योगेश वर्मा रामसेवक धानुक सतीश योगी सैंकी बंसल संजय तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.