गुरूगोरखनाथ मंदिर पर संपन्न हुई पेंशनर्स महा संघ की बैठक

शिवपुरी-सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ जिला शिवपुरी की एक विशेष बैठक का आयोजन रविवार को गुरूगोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, सचिव युसूफ खान, पूर्व अध्यक्ष के.एस. माथुर, कोषाध्यक्ष आरएस महादुले उपस्थित थे।साथ ही कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।  इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लम्बित प्रकरणों के निराकरण हेतु संगठन द्वारा आवेदन पत्र मांगे गए और उनका जल्द ही निराकरण करने के लिए  प्रयास करने की बात कहीं। साथ ही जिन लोगों को अधिकारीद्वय द्वारा परेशान किया जा रहा हैं उनको संगठन के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराकर समस्यों का निराकरण जल्द ही कराया जाएगा। 
बैठक का शुभारंभ सर्व प्रथम भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के सभी सदस्यों को सहयोग करने के साथ-साथ संगठन के सभी पदाधिकारियों से आपस में परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात जिले की सभी तहसीलों में कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति सर्व सम्मति की गई। जिसमें शिवपुरी में रिपुदमन सिंह भदौरिया, कोलारस में रामहेत शर्मा, मदनलाल लाक्ष्कार एवं पोहरी में बीआर शर्मा, अशोक कोठारी, पिछोर में श्याम कुमार पाठक इसी तरह अन्य सदस्यों को नियुक्त किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आजीवन सदस्य बनाने के लिए जोर दिया जाएगा। जिले में माह के प्रथम रविवार को दोपहर 2 बजे गुरूगोरखनाथ मंदिर पर बैठक आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया। साथ ही तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर मासिक बैठक का आयोजन भी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिला पदाधिकारी आवंटित की गई तहसील में पहुंचकर बैठक करना सुनिश्चित किया हैं। अंत में अध्यक्षीय उदबोधन के बाद रामहेत शर्मा उपाध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.