मुझे चढ़ गया केसरिया रंग पर महिला मंडल ने न्रत्य किया तो बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

 सुसनेर -आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज के सान्निध्य में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा नगर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में मंगलवार रात को आयोजन स्थल कृषि उपज मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें युवतियों द्वारा मुझे चढ़ गया केसरिया रंग मेरे महावीर बोल पर मटकी डांस आकर्षण का केंद्र रहा।
श्री दर्शन सागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर स्कूल के छात्र-छात्राओं व महिला मंडल द्वारा भजनों पर आकर्षक नृत्य व समाज सुधार का संदेश देने वाले नाटकों का मंचन किया। छात्राओं ने स्वागत में वेलकम गाने पर नृत्य किया। इसके बाद भजनों और देश भक्ति गीतों की पेरोडी पर डांस कर मंदिर जाने व धर्म पालन का संदेश दिया। नाटक के जरिए मोबाइल के दुष्प्रभाव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान का संदेश दिया गया। त्रिमूर्ति बहु मंडल, श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर, महिला मंडल, दर्शन श्री बालिका ग्रुप, संगम बालिका मंडल द्वारा मटकी पर ज्वाला वाला डांस, दीपक न्रत्य आकर्षण रहे। समूह डांस की प्रस्तुति दी गई। दर्शन विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल ने नाटिका प्रस्तुत की। जय दर्शन ग्रुप ने भी न्रत्य किया। संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष अशोक जैन मामा व महावीर जैन ने किया।

समवशरण में दिव्य ध्वनि से किया जिज्ञासा का समाधान
महोत्सव के सातवे दिन बुधवार को चौथे कल्याण ज्ञान कल्याणक के तहत महामुनि आदि कुमार को केवल ज्ञान हुआ और उनके समवशरण का प्रदर्शन किया गया।
गणधरों के माध्यम से भगवान की दिव्य ध्वनि खिली। इसमें समवशरण के जीवों और उपस्थित समाजजनों के प्रश्नों का उत्तर दिया गया। भगवान ने वचनों में आचार्य श्री ने जीवन-मरण के भवसागर से निकलने के लिए मिथ्यात्व को छोड़ने का संदेश दिया। पूछे गए प्रश्नों में भगवान बनने का सरल उपाय 24 परिग्रहों का त्याग करने, सामाजिक एकता, स्वजाति में विवाह करने सहित धर्म से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए गए। आयोजन के अंतिम दिन गुरुवार को मोक्ष कल्याण होगा। इसमें सुबह साढ़े 5 बजे भगवान कैलाश पर्वत से मोक्ष प्राप्त कर जीवन-मरण के बंधन से मुक्त होकर सिद्धशिला पर विराजमान होंगे। प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाएगी। बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.