थूबोनजी पर मनाया अभय सागर महाराज सहित 9 मुनिराजों का 22वां दीक्षा दिवस

थूबोनजी-थूबोनजी में मुनिश्री अभय सागर महाराज, प्रभात सागर, प्रयोग सागर, प्रणाम्य सागर महाराज सहित 9 मुनिराजों का 22वां दीक्षा दिवस भक्ताबर महापाठ के साथ 48 रिद्धिमंत्रों से महाआरती कर मनाया गया। जैन युवा वर्ग संरक्षक शैलेंद्र श्रृंगार ने कहा कि आचार्यश्री के कम्प्यूटर के नाम से प्रसिद्ध अभयसागर जी महाराज के साथ ही हम उन 9 मुनिराजों का 22वां दीक्षा दिवस मना रहे हैं, जिन्हें आज के दिन आचार्यश्री के कर कमलों से दीक्षाग्रहण करने का परम सौभाग्य मिला था। 2016 में हमें अशोकनगर चातुर्मास के दौरान विशेष सेवा का मौका मिला। कमेटी के सौरभ बांझल ने कहा कि हमारे नगर में अभयसागर, प्रभात सागर जी, प्रशस्त सागरजी, प्रणम्य सागरजी, चन्द्र सागरजी मुनिराजों की निकटता का मौका मिला। इसी के साथ भगवान आदिनाथ स्वामी की महा आराधना रूप संगीतमय श्री भक्तावर पाठ के एक एक कड़े के साथ भक्तों ने 48 दीप समर्पित करते हुए भगवान की महा आरती की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.