थूबोनजी-आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री अभय सागर जी महाराज ससंघ का दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान मुनिश्री के मंत्रोच्चार के द्वारा विश्व कल्याण की भावना लिए भगवान की महाशांतिधारा की गई।
मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुनिश्री अभय सागर जी महाराज ने कहा कि परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के संघ में रहकर 1987 में यहां पर चातुर्मास करने का सौभाग्य मिला था। आज यहां आकर बहुत आनंद आ रहा है।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों विपिन सिंघई, विजय धुर्रा, राजीव जैन, सुनील जैन, मनीष जैन, संतोष सिंघई ने मुनिसंघ की अगवानी की। r
संकलन अभिषेक जैन लूहाडीया रामगंजमंडी