कुण्डलपुर मैं तीर्थयात्रियों के आगमन पर कमेटी ने 10 अगस्त तक लगाया प्रतिबंध

 कुंडलपुर-कोरोना महामारी के बढ़ते हुए संकट को देखते हुए कुण्डलपुर कमेटी ने सुरक्षा की दृष्टि से कुण्डलपुर आने वाले तीर्थयात्रियों के आगमन पर आगामी 10 अगस्त तक एक माह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
कुण्डलपुर कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील वेजिटेरियन ने बताया कि कुण्डलपुर में देश के अनेक स्थानों से तीर्थयात्रियों, का आगमन हो रहा है जिससे कोरोना के फैलने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए तीर्थ यात्रियों के आगमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंघई ने कहा कि हमारी प्राथमिकता कुण्डलपुर में विराजमान आर्यिका संघ की सुरक्षा है इसीलिए यह निर्णय लिया गया है इस तरह का निर्णय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया जिसमें अध्यक्ष के अलावा देवेंद्र सेठ अभय बनगांव विमल लहरी, नवीन निराला चंदकुमार, श्रेयांस लहरी नेम चंद सरफ संतोष इलेक्ट्रिकल शैलेन्द्र मयूर सुनील वेजिटेरियन आदि की उपस्थिति रही कमेटी ने सभी श्रद्धालुगणों से असुविधा से बचने, के, लिए इस निर्णय को ध्यान में रखने का निवेदन किया है।
       संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.