गरीब बस्ती में पुहचकर बहनों से मंत्री मिश्रा ने जाना हाल 838 हितग्राहियों को 2.71 करोड़ रूपये मिले

दतिया- मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा आज गरीब बहनों का हाल जानने के लिए उनकीं बस्तियों में पहुॅचे जहाॅ उन्होने शासन द्वारा लाभांन्वित करने वाली योजनाओं की जानकारी ली और बहनों को रक्षा बंधन की बधाई भी दी ।
मंत्री डाॅ मिश्रा ने साथ ही स्थानीय दैनिक समस्याओं को निराकरण के दतिया नगरपालिका सीएमओ तत्काल निर्देष जारी किए
मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में गरीवों को लाभान्वित करने के लिए दतिया नगर पालिका द्वारा स्थानीय वृन्दावन धाम में समारोह आयोजित किया गया । इस आयोजन मेे 838 हितग्राहियों को 2 करोड़ 71 लाख रूपये के लाभ वितरित किए। आयोजन में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के भोपाल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हितग्राहियों को दिखाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष  विक्रम सिंह बुन्देला, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, मौजूद उपस्थित रहे।
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के समग्र कल्याण के लिए प्रयत्नशील है। सभी का घर हो सभी को रोजगार हो इस बात की चिन्ता की जा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण समग्र योजना बनाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.