अभिषेक जैन सागर-श्रावक की सामयिक एवं श्रमणों की सामयिक में बहुत अधिक अंतर होता है। मन ,वचन ,काय में संयम का भाव रखना ही सामयिक है। यह बात मुनि सुब्रत सागर ने अंकुर कालोनी के जैन मंदिर में कही और बताया कि परीक्षा तो एक ही होती है परंतु रिजल्ट विभिन्न होते हैं ,इसी प्रकार से धर्म को समझना चाहिए धर्म तो एक है ।धर्म का पालन करने वालों को श्रावक कहा जाता है और उससे आगे की चर्या का पालन करने वालों को साधु कहा जाता है ।जिस मार्ग में परिषय, उपसर्ग ,परेशानियां नहीं होती है तो समझ लेना वह रास्ता गलत है। इन सब के आने पर साधु समता पूर्वक इन सब चीजों से जूझ कर अपना मोक्ष मार्ग मजबूत कर लेता है ।
700 मुनिराजों पर आये उपसर्ग निवारण का पर्व रक्षाबंधन है। कष्ट, परिषय उपसर्ग सहन करके ही मुनिराज अपनी चर्या का पालन करते हैं। 24 तीर्थंकरों में सबसे अधिक परिषय, कष्ट सहने वाले तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी हैं। संकट और उपसर्ग सहकर आप भी प्रसिद्धि को प्राप्त कर सकते हैं। आज पंचम काल में भी मुनियों की शक्तियां अनंत होती हैं ।जब धर्म पर संकट आता है तब मुनिराज ही धर्म की रक्षा करते हैं। परंतु जब स्वयं पर संकट आता है तब वह परिषय सहन कर आत्म ध्यान में लीन हो जाते हैं। मुनिराजों को स्वयं अपनी शक्ति मालूम नहीं होती।
जब विष्णु कुमार मुनिराज ने 700 मुनिराजों की रक्षा के लिए विक्रिया रूप धारण कर दो पग में सारी धरती नाप ली तब तीसरा पग रखने के लिए जगह ही नहीं बची ,तब राजा ने क्षमा मांगकर अपनी पीठ पर तीसरा पग रखने को कहा राजा ने क्षमा मांगी तब 700 मुनिराजों पर आए उपसर्ग को विष्णु कुमार मुनिराज द्वारा दूर किया गया।
700 मुनिराजों का 7 दिन तक उपसर्ग चला एवं उपवास रहा मुनिराजों कि चारों ओर घास उग गई थी तभी से उस घास को कजलियां कर नाम दिया गया जब विद्यासागर दीक्षा हेतु आचार्य देशभूषण महाराज के पास पहुंचे थे तो उन्होंने विद्यासागर को आचार्य ज्ञानसागर के पास दीक्षा के लिए भेज दिया क्योंकि वह जानते थे की इन्हें मुनि तो बनना ही है उसके साथ-साथ ज्ञान का अर्जन आचार्य ज्ञानसागर के पास ही मिल सकता है ।
मुनिराजों पर आए उपसर्ग निवारण का पर्व है रक्षाबंधन: मुनि श्री सुब्रत सागर
0
Sunday, August 26, 2018
Tags