योगेन्द्र जैन पोहरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 स्वीप कार्यक्रम के तहत एडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुकेश सिंह के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम प्रभारी अनिल तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोहरी द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें वीईओ, वीआरसीसी, वीएसी, हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी प्राचार्य, शिक्षक व वीएलओ उपस्थित हुए।
स्वीप गतिविधियों में और भी अधिक गति लाने के लिए एसडीएम मुकेश सिंह ने उपस्थित आधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 12 मई को होना है। जिसमें मौसम के तापमान को दृष्टिगत रखते हुए समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए टेण्ट छाया, पीने का शुद्ध एवं ठण्डा पानी, दिव्यांगों को सुगम रेम्प, वूथ तक पहुंचने के लिए ट्राइस्किल, दिखांग-मित्र, वृद्ध महिला-पुरुष एवं असाध्य मतदाताओं को समुचित व्यवस्था एवं गर्भवती व चाइल्ड केयर पर विशेष रुप से जोर दिया।
श्रीसिंह ने कहा कि मतदान केन्द्र एवं स्वीप गतिविधियों के तहत किसी भी संशाधन की कमी नहीं आने दी जाएगी। जहाँ भी कमी दिखाई दे, आप तत्काल मेरा सहयोग प्राप्त करें। सभी वीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि वीएलओ के पास मतदाता पर्ची व मतदान विकल्प के दस्तावेजों की सूची तथा जानकारी अपने पास होना चाहिए। कोई भी योग्य मतदाता मत से बंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन मतदान केन्द्रों पर विगत निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत कम रहा है वहाँ वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने क लिए वास्तविक प्रयास करने होंगे।
मतदान के लिए समय-
इस वार मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक दो घण्टे अधिक रखा गया है। जिससे दल एवं दिहाड़ी मतदाता अपने समय का सही उपयोग कर सकें। वृद्ध, दिव्यांग, तथा कमजोर मतदाताओं को पर्याप्त समय मिल सके।
कम वोटिंग प्रतिशत बाले मतदान केन्द्रों को किया फोकस-
जिन मतदान केन्द्रो पर विगत चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम रहा उनके नाम बताते हुए कहाकि यहाँ हमें अधिक महनत कर मतदाताओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए संपूर्ण अमले को सही मन से प्रयास करना होगा।
श्रेष्ठ कार्य के लिए किया जाएगा पुरस्कृत-
निर्वाचन में श्रेष्ठ कार्य करने बाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस बार भी पुरस्कृत करते हुए "प्रशसित-पत्र" प्रदान किए जाएंगे। चाहे वह कर्मचारी मतदान दल में हों अथवा फील्ड कार्य में। श्रेष्ठ गतिविधि एवं कार्यों के लिए विगत समय भी सम्मानित किया गया था।
कलेण्डर के मुताविक स्वीप गतिविधि-
एसडीएम सिंह ने कर्मचारियों से शख्त निर्देशित लहज़े में कहाकि जिले से प्रदत्त कलेण्डर के मुताविक साप्ताहिक गतिविधियों पर कार्य किया जाए। जिसका प्रतिवेदन एवं फोटो प्रतिदिन संबंधित अधिकारी को भेजा जाए। मतदान केन्द्र स्तर पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप चुनावी पाठशाला पूरी क्रियाशीलता के साथ कार्य करे। क्योंकि वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में इनका अहम योगदान है।
शिक्षकों को दिए निर्देश-
वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में शिक्षक प्रथम स्तर पर हैं, क्योकि यह पालक मतदाताओं के सीधे संपर्क में होते है। आप उन्हें अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। कलेण्डर गतिविधियों का दायित्व वीईओ-वीआरसीसी को सोंपा गया। मत प्रतिशत कैसे बढ़ाया जाए, इसके सुझाव भी कर्मचारियों से मागे। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य बिना किसी भेदभाव के परिवार की तरह करें। ध्यान रखा जाए, कहीं आचार संहिता का उल्लंघन न हो।
अंत में सीईओ अनिल तिवारी ने स्वीप गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देशों को शख्ती से पालन करने का आग्रह किया। कहा कि दीवार लेखन में वैकल्पिक दस्तावेजों के विभिन्न बिन्दू प्रथक-प्रथक रंगों में हों तो और भी अधिक प्रभावी होंगे।