अंगुली पर वोट की स्याही से मनुष्य की देशभक्ति का पता चलता : आचार्य विमद सागर जी



साबला-पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विमद सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंगुली पर वोट देने की स्याही देखकर उसकी देशभक्ति की पहचान होती है। ऐसे लोग देश के लिए कुछ सोचना चाहते हैं।
जो लोग वोट देने से भागते हैं वो अपने मन में संकोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर लोग बच्चों को बड़ों को शुभकामनाएं देते हैं परंतु हजारों सेकंड का सहयोग नहीं देते हैं। शुभकामनाएं अधिक महत्वशाली है।  आचार्य ने बताया कि अंगुली पर वोट लगाने पर नेचर बदलता और ह्रदय में चोट लगने पर नेचर बदलता है। । शाम को रथ चौक पर आनंद यात्रा का महाराज के सान्निध्य कार्यक्रम हुआ। जहां पर महाराज ने प्रश्न-उत्तर पूछे गए वहीं भक्तो  ने प्रश्न का उत्तर दिया।
          संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.