शिवपुरी-बीते रोज वीर सावरकर उद्यान में एक चैनल की डिविट के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में एक आम नागरिक के तौर पर जब पत्रकार ने शहर में पानी की समस्या पर सवाल किया तो गलती से कुछ गलत शब्द का उपयोग लालू शर्मा द्वारा कर दिया गया। जिसके लिए उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की एवं खेद व्यक्त किया। लालू शर्मा ने बताया कि शिवपुरी में सिंध का पानी लाने का श्रेय सिंधिया परिवार के सदस्यों को ही जाता हैं। शहर विकास के लिए वह हमेशा तत्पर ही रहते हैं। उन्हीं के प्रयास से शहर में खुदी पड़ी सड़कों को बनबाकर शहर के नागरिकों को धूल से निजात दिलाने का कार्य किया हैं। शिवपुरी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी को बीते रोज मेरे से डिबेट मैं अपशब्द का प्रयोग हो जाने से जो ठेस पहुंची है उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं