शिवपुरी-गर्मियों के मौसम में गर्मी से जनता के साथ जानवर एव पौधे भी बेहाल होते है ऐसे में पौधों को जिंदा रखने के लिए मदद बैंक शिवपुरी ने नई पहल शुरू की ।इसी प्रकार बारिश के दिनों में ब्रजेश तोमर द्वारा या अन्य दौरा किया गया पौधरोपण को जिंदा रखने के लिए ड्रिप सिस्टम से पानी दिया जा रहा है।भीषण गर्मी व पानी की कमी के चलते बड़ोदी आश्रम पर पोधो को बचाने के लिये अपना देशी ड्रिप सिस्टम (ग्लूकोस की बोतले )लगाई।बारिश के दिनों में यहाँ "मदद बैंक"द्वारा व्यापक पौधरोपण किया गया था जिनकी देखभाल स्वयं संत श्री व साध्वी जी द्वारा की जाती है।सभी पौधे सुरक्षित है।कुछ दिनों से आश्रम पर पानी की कमी होने लगी थी जिस पर संत श्री ने चिंता प्रकट की थी।हमारे बोतल सिस्टम से हम पोधो को पानी की कमी से मरने नही देंगे...!*
*"साँसे हो रही कम,आओ पौधे बचाये हम..."*
