पोहरी-जैसे-जैसे उपचुनाव की बेला समीप आती जा रही है वैसे ही नेताओं का जनसंपर्क तेज होता जा रहा है ,और इसी बीच पोहरी विधानसभा से अघोषित तौर पर भाजपा के प्रत्याशी शिवराज सरकार के राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है और वे लगातार गांव गांव पहुंचकर गरीब ,आदिवासी के बीच बैठकर उनकी जन समस्याओं को सुन रहे हैं, इतना ही नहीं राज्यमंत्री तुरंत अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आदेशित अभी कर रहे हैं ।
वहीं दूसरी ओर राम रथ यात्रा के माध्यम से भी जनसंपर्क और जनता को साधने की कोशिश की जा रही है । इस जनसंपर्क के दौरान राज्य मंत्री को भरपूर सहयोग मिल रहा है ,इससे उनके आगामी उपचुनाव की राह आसान दिखाई दे रही है कहा जाता है कि मैं तो अकेला ही घर से चला था लोग जुड़ते गए और कारवां बनता गया यही कहावत आज सुरेश राठखेड़ा पर लागू होती है क्योंकि अकेले सुरेश ही थे जिन्होंने सबसे पहले पोहरी विधानसभा से कांग्रेस का हाथ झटक कर शिवराज का दामन थामा था, इतना ही नहीं धीरे-धीरे करके पार्टी पदाधिकारी और जनता सुरेश धाकड़ के साथ जुड़ती गई और सुरेश के साथ कार्यकर्ताओं की फौज बन गई । कभी तेज तर्रार बयानों से सुरेश राठखेड़ा का विरोध करने वाले भी आज इनके के पक्ष में मीडिया को जवाब देते देखे जा सकते हैं लोग सुरेश के लिए स्वागत की मालाएं ले के तैयार खड़े हैं इस जनाधार से आगमी चुनाव ने जनता का आशीर्बाद मिलता देख रहा है
