लोकसेवा के कार्य समय-सीमा में पूरे करना प्राथमिकता : तहसीलदार कल्पना शर्मा


पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में बोलीं—हर पात्र व्यक्ति और किसान को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना हमारा लक्ष्य
योगेंद्र जैन पोहरी। पोहरी तहसील में नवपदस्थ तहसीलदार कल्पना शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसेवा से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति और किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
तहसीलदार कल्पना शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों का समय पर निराकरण हो, किसानों एवं आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिले, इसके लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा और पारदर्शी कार्यप्रणाली उनकी प्राथमिकता है।
कल्पना शर्मा इससे पहले जौरा, सबलगढ़ एवं करैरा में भी तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके पूर्व कार्यकाल के दौरान भी शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा राजस्व संबंधी कार्यों के निराकरण को लेकर उनके कार्यों की सराहना हुई है।
नवपदस्थ तहसीलदार के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि राजस्व संबंधी मामलों में तेजी आएगी और आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण होगा। तहसीलदार कल्पना शर्मा ने भी जनता को भरोसा दिलाया कि प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लोकसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.