सैनिकों की शहादत से ही अपने घरों में शांति से सो रहे हैं देशवासी : सुधासागर जी महाराज




बूंदी-मुनि पुंगव  सुधासागरजी  महाराज ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की गाथा गाते हुए श्रद्धालुओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने भारतीय सैनिकों के जज्बे की सराहना करते हुए राष्ट्र चिंतन के भाव जगाए। बूंदी का गोठड़ा कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में बुधवार को सुबह श्रद्धालुओं के बीच धर्मसभा को संबोधित किया।
अपने प्रवचन में मुनिश्री ने कहा कि सैनिक अपना सब कुछ न्योछावर कर हर परिस्थिति में सीमाओं पर डटा हुआ है। यह सबसे बड़ी बहादुरी है। सैनिकों की शहादत के कारण ही आज देशवासी अपने घरों में शांति से सो रहे हैं। वे हमारे असली रक्षक हैं। असल में वो अमर हैं और सदगति को प्राप्त होते हैं। मुनिश्री ने आवां से मंगलवार को सुबह ही ससंघ बूंदी का गोठड़ा में मंगल प्रवेश किया था। मुनिश्री के सानिध्य में मंदिर में अभिषेक किया। शांतिधारा सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
सुधासागरजी महाराज,महासागर जी   मुनि निष्कप सागर,जी छुल्लक धैर्यसागर,जी गंभीर सागरजी महाराज ससंघ बुधवार शाम बूंदी का गोठड़ा से अलोद कस्बे की ओर प्रस्थान कर गए। मंगल विहार के इन पलों को यादगार बनाने के लिए पूरे इलाके में जुलूस निकालकर समाजबंधु पाद प्रक्षालन करने और आशीर्वाद लेने को उमड़ पड़े।
इसलिए आए सुधासागरजी महाराज
अलोद कस्बे में 1 मार्च से तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव हो रहा है। इस दौरान विश्वशांति महायज्ञ किया जाएगा। इसकी पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। यह आयोजन मुनि सुधासागर जी  महाराज ससंघ के सानिध्य में किया जाएगा। इसके लिए वे एक दिन के लिए बूंदी का गोठड़ा आए थे। बुधवार शाम उनका धोवड़ा कस्बे में मंगल प्रवेश हुआ। गुरुवार शाम 4 बजे अलोद में मंगल प्रवेश होगा। शुक्रवार से रविवार तक अलोद मेें मुनिश्री के सानिध्य में उत्सव मनेगा।
सुधासागरजी से बूंदी आने का किया आग्रह
: बूंदी. नैनवां रोड की रजतगृह कॉलोनी के श्रीशीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के पदाधिकारी बूंदी का गोठड़ा पहुंचे। मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ससंघ  को श्रीफल भेंट किया गया। अध्यक्ष बिरधीलाल धनोप्या, महावीर धनोप्या ने बताया कि बूंदी के रजतगृह कॉलोनी में श्रीशीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश के लिए मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ससंघ  को श्रीफल भेंट किया गया। इसमें पदाधिकारी साथ रहे।
      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.