योगेन्द्र जैन दिल्ली- देश मे एक बार फ़िर होगा दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण।
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से देशभर में बीते बुधबार से लॉक डाउन लागू है ऐसे में लोगो को बाहर निकलने की इजाजत नही है लॉक डाउन के बीच देश की सरकार ने एक बहुत अहम फैसला लिया है। अब 28 मार्च से रामायण का प्रसारण शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट करके कहा की जनता की मांग पर 28 मार्च से नेशनल चैनल दूरदर्शन पर सुबह 9 बजे से रामायण का प्रसारण किया जाएगा पहला एपिसोड सुबह 9 बजे एव दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रासरित होगा।