नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जानिए पूरी खबर

नरवर। जिले के नरवर कस्बे में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मृतक रीना गुर्जर का विवाह 14 अप्रैल 2018 को पटवारी अर्जुनसिंह गुर्जर के पुत्र के साथ हुआ था। मृतका के परिजनों ने बताया कि रोज की तरह रीना रात को अपने कमरे में सो गई, लेकिन सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। महिला ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.