पोहरी- लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग जागरूकता अभियान चला रहा है
पोहरी क्षेत्र में भी अभियान बड़े ही तेज गति से पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह एवं तहसीलदार लालशाह जगेत के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ईव्हीएम-व्हीव्हीपेट मशीनों के प्रचार-प्रसार का कार्य कुशल प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स एवं नियुक्त टीम द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार के दौरान युवावर्ग के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों में भी विशेष रुचि दिखाई दी। कई स्थानों पर तो बीमार वृद्धजन भी वोट डालने की सफल प्रक्रिया को समझने के उद्देश्य से टीम के पास पहुंचे। जिन्होंने बार-बार नीला बटन दवाकर वोट डालने की क्रिया को समझा।
मास्टर ट्रेनर दिनेश गुप्ता एवं भॅवरसिंह ने प्रथक-प्रथक स्थानों पर मतदाताओं को बताया कि कई अनभिज्ञ मतदातओं द्वारा नीले बटन के स्थान पर पास वाली लाल वत्ती को दवा दिया जाता है, परिणामतः आपका वोट नहीं डल सकेगा। और न ही वीप की लम्बी आवाज़ आपको सुनाई देगी। ध्यान रखा जाए, वोट के लिए दाएँ हाथ की ओर वाला नीला बटन ही दवाया जाए।

टीम प्रभारी श्याम बिहारी वर्मा 'सरल' ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन की निर्धारित तिथि 12 मई 2019 को प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को किसी स्थान पर आचार संहिता का उल्लंघन होता दिखाई दे तो उस घटना का फोटो अथवा 2 मिनिट का वीडियो टोल फ्री नम्बर 1950 पर किया जा सकता है। जिसका संबंधित अधिकारी द्वारा निवारण कर, सूचना शिकायतकर्ता तक पहुँचाई जाएगी। अपने उचित सुझाव भी इस टोलफ्री नम्बर पर भेजे जा सकते हैं।