175 वर्षों से नेमावर में लगता आ रहा जैन समाज का वार्षिक मेला,कोरोना वायरस के चलते प्रशासन ने किया निरस्त


नेमावर-कोरोना के चलते प्रशासन ने नेमावर में 175 वर्षों से लगने वाला जैन समाज का वार्षिक मेला बुधवार को निरस्त कर दिया है। सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश काला, मेला संयोजक सतीष कासलीवाल, शिखर पट्ठा ने बताया कि यह पहला अवसर है जब मेला निरस्त हो रहा है। इस मेले में नेमावर, संदलपुर, खातेगांव, अजनास, सतवास, लोहारदा, पानीगांव, हरदा, टिमरनी, नसरुल्लागंज सहित आसपास के अनेक स्थानों के जैन समाज के लोग आते हैं। यह आयोजन 28-29 मार्च को होना था।

आयोजन समिति ने खातेगांव एसडीएम संतोष तिवारी से मिलकर मेला निरस्त करने की जानकारी दी। एसडीएम तिवारी ने कहा वर्षों पुरानी धार्मिक मान्यता होने के बावजूद प्रशासन की अपील पर जैन समाज द्वारा मेला निरस्त करना मानवता और राष्ट्रहित में एक अच्छा कदम है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.