पोहरी। हाल ही में पोहरी नगर परिषद के लिए हुए आरक्षण में वार्ड क्रमांक 9 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इस वार्ड से भाजपा नेता एव भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष शिखरचंद जैन की प्रबल दावेदारी उभरकर सामने आ रही है। श्री जैन सहज, सरल और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी है यही वजह है कि उनकी न केवल समाजबंधुओं में पकड़ है, बल्कि उनके अन्य समाज के लोगों में भी काफी मधुर संबंध हैं। इसी वजह से उन्हें भाजपा की ओर से वार्ड क्रमांक 9 से उम्मीदवारी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शिखर चंद जैन भाजपा के कर्मठ जमीनी कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। वर्तमान में वह भाजपा कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इससे पूर्व वह मंडल में कई पदों पर रह चुके हैं। भाजपा के सच्चे सिपाही होने का इनाम इस बार उन्हें पार्षद के टिकिट के रूप में संगठन से मिल सकता है।
