धाकड़ इंडिया न्यूज के कैलेण्डर का राज्यमंत्री राठखेड़ा ने किया विमोचन

पोहरी। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग एवं पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा द्वारा रविववार को अपने निज आवास पर 'धाकड़ इंडिया न्यूजÓ कैलेण्डर का विमोचन किया जो वर्षभर की तिथि और अन्य जानकारियों पर केंद्रित है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर का प्रकाशन एक सराहनीय प्रयास है। इस प्रकाशन के माध्यम से समाज में पोहरी के गौरव और गरिमा को स्थापित करने का प्रयास किया गया है।
12 पृष्ठ के इस कैलेंडर में निजी संस्थाओं सहित जागरुकता कार्यक्रम व अधिकारियों के शुभकामना संदेशों को स्थान दिया गया है। धाकड़ इंडिया न्यूज के 
धाकड़ इंडिया न्यूज के प्रधान संपादक गजेन्द्र वर्मा एव संपादक अरविंद धाकड़ ने बताया कि समय के साथ चलना हर वर्तमान की प्रथम आवश्यकता रही है। वैसे समय को बांधा नहीं जा सकता है परंतु तारीख तिथियों के समायोजन को एक वार्षिक समय चक्र या कैलेंडर का नाम देकर उसके अनुसार और सुविधा के साथ चला जा सकता है ऐसी अपेक्षा और उम्मीदों के साथ 'धाकड़ इंडिया न्यूजÓ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है।

युवा नेता जनसेवक जीतू ने भी किया कैलेण्डर का विमोचन-युवा नेता और जनसेवक जीतू राठखेड़ा द्वारा भी 'धाकड़ इंडिया न्यूजÓ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया। कैलेण्डर के शानदार संग्रह और प्रकाशन की सराहना करते हुए कैलेण्डर के प्रबंधक गजेन्द्र वर्मा के प्रयासों की भी सराहना की। इस मौके पर गजेन्द्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.