पोहरी कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी का 77 वां जन्मदिवस

 पोहरी-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोहरी ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी का 77 वां दिवस सर्वप्रथम स्व राजीव जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की तदोपरान्त वृक्षारोपण किया गया एवं कांग्रेस जनों द्वारा आदिवासी बस्ती में पहुँचकर नन्हे-मुन्हे बच्चो को मिष्ठान एवं फल वितरण कर पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक एवं आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर - एड संजीव शर्मा (बंटी भैया ) जिला महासचिव, आफाक अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष,उत्तम सिंह गुर्जर मंडलम अध्यक्ष, गोपाल यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष, सतपाल धाकड़ मंडलम अध्यक्ष, समद खान ब्लॉक उपाध्यक्ष, अंकित राजे शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस, मोहर सिंह धाकड़ ग्रामीण अध्यक्ष युवा कांग्रेस , राहुल यादव किसान कांग्रेस अध्यक्ष, शिवांश जैमिनी युथ सेवादल जिलाध्यक्ष, अशोक सगर जिला सचिव, विनीता लखन महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष , सुमन्त ओझा ब्लॉक महासचिव, अखिलेश अवस्थी मंडलम अध्यक्ष, कुलदीप योगी NSUI अध्यक्ष, बलवीर गुर्जर मंडलम अध्यक्ष, रवि राजे , मीना मौर्य, नरेश धानुक, नरेश राठौर, दीवान सिंह राजपूत , सुनील ओझा , ऊदल आदिवासी, दीपक प्रधान ब्लॉक कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित हुए ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.