ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन 02 अक्टूबर से


शिवपुरी, -
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। 
ग्राम सभा की बैठक के एजेण्डा में नियमित स्थाई बिन्दु व राज्य व राष्ट्रीय प्राथमिकता के बिन्दु सम्मिलित किये जाएंगें। इसमें आय-व्यय की समीक्षा, अंकेक्षण एवं सामाजिक संपरीक्षा प्रतिवेदन की समीक्षा, सिटीजन चार्टर के क्रियान्वयन की समीक्षा, विशेष रूप से सेवा-प्रदान प्रणाली की गुणवत्ता, अधोसंरचना निर्माण-कार्यों का चयन, स्वीकृति एवं प्रगति का अनुश्रवण, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का चयन आदि बिन्दु लिये जाए। 
02 अक्टूबर से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखना। जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन। ग्राम सभा में जलजीवन मिशन तथा पेयजल एवं स्वच्छता के विषय पर चर्चा, जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन तथा परम्परागत एवं अन्य जल संरचनाओं/तालाबों का जीर्णाेद्वार, कुंओ, कूपों, बावड़ियों एवं रूफ वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की मरम्मत, पुनर्जीवन एवं रिचार्ज, वाटरशेड विकास, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता तथा नल-जल योजना के रखरखाव की व्यवस्था संबंधी चर्चा, 14वें एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त राशि के तहत लिये गये कार्यों की जानकारी एवं राशि का उपयोग। सभी गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में काम करने पर विचार, कुपोषण मुक्त ग्राम पर चर्चा, ग्राम में किशोरियों की सुरक्षा पर चर्चा, स्कूलों एवं ऑगनबाडी केन्द्रों पर सुरक्षित जल के उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा तथा मत्स्य पालन हेतु 10 हेक्टेयर औसत जलक्षेत्र के तालाबों को ग्राम पंचायत द्वारा 10 वर्ष पट्टे पर दिये जाने वाले प्रस्ताव अथवा ठहराव आदि का अनुमोदन किया जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.