अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों का एनएसपी पोर्टल पर होगा सत्यापन


शिवपुरी, - भारत सरकार के माध्यम से संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न स्तरों से अग्रेषित किए जाने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाईन आवेदनों के संबंध में सुरक्षात्मक कदम उठाए गए है। जिसके तहत एल-1 (शैक्षणिक संस्था द्वारा अधिकृत नोडल अधिकारी) एवं एल-2 (जिले में पदस्थ सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) अधिकारियों का एनएसपी पोर्टल पर सत्यापन किया जाएगा। 
जारी निर्देशों के तहत एल-1 एवं एल-2 के अधिकारी जिनके द्वारा एन. एस. पी पोर्टल पर विद्यार्थियों के आवेदनों का परीक्षण उपरांत सत्यापन किया जाता है उनके आधार नम्बर एनएसपी पोर्टल पर दर्ज किया जाना भारत सरकार द्वारा अनिवार्य किया गया है। 
एल-1 एवं एल-2 स्तर के अधिकारियों के आधार नम्बर पोर्टल पर दर्ज करने एवं सत्यापन की प्रक्रिया को पोर्टल प्रदर्शित किया गया है जिसे पंजीयन हेतु अधिकृत नोडल अधिकारी के आधार नम्बर से लिंक मोबाईल नम्बर पर भारत सरकार द्वारा ओटीपी के माध्यम से भेजा जायेगा। भविष्य में अल्पसंख्यक छात्रवृति संबंधित समस्त सभी जानकारियों एवं निर्देशों का आदान-प्रदान पोर्टल पर पंजीकृत नोडल अधिकारी के मोबाईल नम्बर के माध्यम से किया जायेगा। पोर्टल पर नई शैक्षणिक संस्थाओं के के.वाय.सी. पंजीकरण कर प्रक्रिया को पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया है पोर्टल पर के.वाय.सी. पजीकरण उपरांत ही शैक्षणिक संस्था के नोडल अधिकारी को पोर्टल पर अपना आधार नम्बर पंजीकरण उपरांत लॉग-इन आई.डी आधार से लिंक मोबाइल पर दी जाएगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.