खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 18 सितम्बर को शिवपुरी में


शिवपुरी, -
 खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 18 सितम्बर को शिवपुरी आएंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 18 सितम्बर को ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे ग्वालियर वायपास स्थित होटल सोनचिरैया में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 02.15 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल समाज धर्मशाला शिवपुरी में आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प में भाग लेंगी। दोपहर 02.30 बजे मानस भवन स्थित उज्ज्वला योजना कार्यक्रम एवं विकलांगों को उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके उपरांत शाम 5.30 बजे शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.