प्रभावी विचारों से श्रोताओं को बांधा वक्ताओं ने वैचारिक आयोजन के साथ मनी बाबूजी की 22 वीं पुण्यतिथि


‘नवभारत’ पत्र समूह के संस्थापक स्व. श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि नवभारत परिवार द्वारा परंपरागत रूप से वैचारिक आयोजन के साथ मध्यप्रदेशके राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई.
इस अवसर पर हुए ‘विचार मंथन’ के गरिमामय आयोजन में  ‘वर्तमान परिस्थितियां और भविष्य का भारत’ विषय पर प्रभावी  व्याख्यान हुआ. विद्वान वक्ताओं ने अपने विचारों के प्रवाह से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए उनको अपने वक्तत्वय से लगातार दो घंटे तक बांधे रखा. कार्यक्रम में श्रोताओं की प्रभावी उपस्थिति रही.
विचार मंथन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे चिंतक-विचारक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव भोपाल, विचारक श्री अनिल त्रिवेदी इंदौर तथा वरिष्ठ पत्रकार व स्तंभ लेखक श्री प्रमोद भार्गव शिवपुरी का प्रभावी व्याख्यान हुआ. अतिथिगणों में सांसद श्री रोड़मल नागर, राघौगढ़ विधायक पूर्व मंत्री श्री जयवद्र्धन सिंह, खिलचीपुर विधायक पूर्व मंत्री श्री प्रियवृत सिंह, विधायकगण सर्वश्री कुंवर कोठार सारंगपुर, श्री रामचन्द्र दांगी ब्यावरा, श्री बापू सिंह तंवर राजगढ़, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष श्री  दिलवर यादव, जिला इंकाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, जिपं अध्यक्ष  प्रतिनिधि जसवंत गुर्जर  विशेष रूप से मोजूद थे. इस  अवसर पर कार्यक्रम में जिले की प्रतिभा के रूप में डा योगेश दांगी   का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.