जनसुनवाई में 290 आवेदक अपनी समस्याए लेकर आए
0
Tuesday, September 28, 2021
शिवपुरी, - राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप आमजनों की समस्या के निराकरण के लिए प्रति सप्ताह के मंगलवार को जनसुनवाई रखी जाती है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में इस मंगलवार को 290 आवेदक अपनी समस्याए लेकर आए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा एवं अपर कलेक्टर श्री उमेश शुक्ला ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत के डिप्टी कलेक्टर और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।
Tags
