आचार्यश्री की भावना के अनुरूप बड़े बाबा का मंदिर विशाल आकार ले चुका है: मुनिश्री

कुंडलपुर में क्षमावाणी कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालु
कुंडलपुर-कुंडलपुर में क्षमावाणी जिला जैन समाज के मिलन समारोह के रूप में सानंद संपन्न हुई। इसमें दमोह जिला के अलावा अनेक शहरों से भक्ताें ने सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मास्टर प्रथम ने मंगलाचरण किया। इस मौके पर बड़े बाबा एवं छोटे बाबा के चित्र का अनावरण किया गया एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा ज्ञान ज्योति का प्रज्वलन किया गया। इसके बाद विभिन्न नगरों एवं कस्बों से आए भक्तजनों ने श्रीफल अर्पित कर शास्त्र भेंट किए एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आगामी पंचकल्याणक महोत्सव के आयोजन की भूमिका में विचार संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। जिसमें कहा कि आचार्य श्री की भावना के अनुरूप समर्पण भाव से समाज का प्रत्येक व्यक्ति तन मन धन से महोत्सव में सहयोग करेगा। सभी ने कहा कि संपूर्ण समाज गुरुवर की भावना के अनुरूप कार्य करेगी सभी ने कुंडलपुर कमेटी की सराहना करते हुए मंदिर निर्माण के पूर्णता पर पहुंचने पर बधाई दी। इस मौके पर शाकाहार उपासना परिषद के द्वारा प्रतिवर्ष अहिंसा की क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार अहिंसा महावीर चक्र दयोदय महासंघ को प्रदान किया गया। दयोदय महासंघ के अध्यक्ष ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर कुंडलपुर निर्माण संबंधी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। सभा के अंत में निर्यापक मुनि श्री योग सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचनो में कहा कि आचार्य श्री की भावना के अनुरूप बड़े बाबा का मंदिर विशाल आकार ले चुका है और इसके पूर्णता पर भव्य पंचकल्याणक महोत्सव महाराज के मंगल सानिध्य में होगा।
                   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.