नायक की भूमिका में दिखे सीएम,मंच से किया निलंबित





भोपाल-आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही शिकायत मिलने के दौरन सीएमओ को निलंबित कर दिया।बैसे पूरा मामला क्या है हम आपको बताते है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन यात्रा के लिए आज टीकमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे ।  इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की । सीएम ने टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर तीस बिस्तर वाले सीएचसी अस्पताल खोलने का ऐलान किया । सीएम ने कहा कि कहा रैकवार समाज के लोगों के लिये निषाद भवन का कराया जायेगा निर्माण । इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को भी सीएम ने मंच से सस्पेंड कर दिया ।
भ्रष्टाचार के मामले में अधिकारियों को किया सस्पेंड 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैरोन गांव भी पहुंचे । जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जैरोन में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार की जानकारी मिली जिस पर उन्होंने तत्कालीन सीएमओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया । जबकि मामले की जांच के निर्देश अन्वेषण ब्यूरो को दिए हैं. सीएम शिवराज ने कहा कि वह ''मैं प्रदेश की जनता की समस्याएं सुनने के लिए जनदर्शन करने निकला हूं । आज जेरोन ग्राम में पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार की जानकारी मिली, तो मैंने तत्कालीन सीएमओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है और जांच के निर्देश अन्वेषण ब्यूरो को दिए हैं ।"
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.