चाँदखेड़ी -परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 सुधासागर जी महाराज का चंद्रोदय अतिशय क्षेत्र चाँदखेड़ी मे रामगंजमडी नगर के वास्तुविद् वास्तु सर मनीष विनायका ने आशीष लिया एवम उन्होंने अतिशय क्षेत्र कवला मंदसोर जिला मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु मुनि श्री से मार्गदर्शन लिया। और उन्हें मुनि श्री ने भाव भीनी मंगल आशीष प्रदान की। अतिशय क्षेत्र कवला में अतिशयकारी नेमिनाथ भगवान की मनोज्ञ प्रतिमा है। जो सबका ध्यान अपनी औऱ आकर्षित करती है। उनके साथ अतिशय क्षेत्र कवला की समिति के साथ विपिन सेठी, आनंद ठोरा, शांतिलाल खटोड मौजूद रहे।वास्तु सर ने देश भर अनेक जिनालयों के कायाकल्प में अपना योगदान दिया है। और उन्हें अनेक सन्तो की मंगल आशीष प्राप्त है। एवम इन्हें वास्तु सर का नाम पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज द्वारा प्रदान किया गया है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट
