होम स्टे संबंधी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला 06 अक्टूबर को


शिवपुरी, -
 जिला पुरातत्व, पर्यटन पवं संस्कृति परिषद् शिवपुरी द्वारा वर्तमान परिदृश्य में कोरोना के प्रभाव के कारण होम स्टे की उपयोगिता एवं प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए होम स्टे संबंधी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं निजी क्षेत्र के हितधारको को योजना से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नवीन अवसर प्रदान करने हेतु कार्यशाला रखी गयी है। यह कार्यशाला 6 अक्टूबर को होटल सुखसागर, शिवपुरी में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
डिप्टी कलेक्टर सह नोडल अधिकारी, जिला पुरातत्व, पर्यटन पवं संस्कृति परिषद श्रीमती शिवांगी अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यशाला मध्यप्रदेश टूरिज्म बोड, भोपाल द्वारा प्रदेश में होम स्टे संस्कृति के प्रचार-प्रसार, पर्यटको को स्थानीय संस्कृति, परिवेश का अनुभव प्रदान करवाने प्रदेश में निजी क्षेत्र की सहभागिता से आवासीय कक्ष की संख्या में वृदधि करवाने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सूजन करने हेतु होम स्टे स्थापना (पंजीयन तथा नियमन) योजना के तहत रखी गई है। हितधारको एवं बाजार के अनुरूप तीन नवीन योजनाओं यथा बेड एण्ड ब्रेकफास्ट स्थापना योजना, फार्मस्टे स्थापना योजना, ग्राम स्टे स्थापना योजना को लागू किया गया है। 
कार्यशाला में नवीन पंजीयन हेतु इच्छुक निजी क्षेत्र के ऐसे हितधारक जो अपने आवास के अतिरिक्त कक्षों को पर्यटकों हेतु उपलब्ध कराना चाहते हैं, अपने आवास को पर्यटको हेतु ठहरने के लिए प्रदान करना चाहते हो अथवा शिवपुरी के समीप फार्म हाउस या ग्रामीण परिवेश के घरों को पर्यटकों हेतु उपलब्ध कराना चाहते हो, टूर ट्रेवल्स एसोसिएशन प्रतिनिधि, होटल एसोसिएशन में प्रतिनिधि एवं जमीनी स्तर पर कार्यरत शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों को शामिल किया जायेगा। 
उक्त कार्यशाला में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड, भोपाल के प्रतिनिधियों द्वारा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के पश्चात् अगले दिन इच्छुक हितधारकों के नवीन पंजीयन हेतु आवेदन पत्र भरने संबंधी कार्यवाही की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम ग्वालियर जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, शिवपुरी के सहयोग से किया जा रहा है। 
इच्छुक व्यक्ति अपना नाम उक्त कार्यशाला में नामांकित करने के लिए मोबाइल नम्बर, नाम एवं पता सहित डीएटीसीसी कार्यालय एवं होटल सुखसागर में तथा डीएटीसीसी के अशासकीय सदस्य कु.अरविंद सिंह तोमर को मो. 9893710466 एवं रामपाल सिंह कुशवाह मो. 9301541706को 5 नवम्बर को शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते है। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.