उपचुनाव -पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी,पार्टी ने की घोषणा

भोपाल।मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में  कांग्रेस ने पृथ्वीपुर सीट से अपना प्रत्यासी घोषित कर दिया।
 कांग्रेस ने पृथ्वीपुर उपचुनाव के लिए नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है। सोनिया गांधी ने उनके नाम पर सहमति जताई है। नितेंद्र सिंह पृथ्वीपुर से पूर्व कांग्रेस विधायक ब्रजेन्द्र सिंह राठौर के बेटे हैं, जिनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है।
 ब्रजेन्द्र सिंह 5वीं बार से इस क्षेत्र से विधायक चुने गए थे और कांग्रेस की सरकार में उन्हें इसी वजह से मंत्री बनाया गया था। पिता के निधन के बाद अब कांग्रेस की ओर से नितेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं। पिछले कुछ समय से वे क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। अब भाजपा की ओर से उनके सामने चुनाव मैदान में कौन खड़ा होगा इस बात का इंतजार है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.