नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी ने खिलाड़ियों के साथ की प्लास्टिक एकत्रित
0
Thursday, October 07, 2021
शिवपुरी, -युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निदेशानुसार नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सम्पूर्ण भारत में आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत स्थानीय प्ले ग्राउंड में खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षिको के साथ क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर नष्ट किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के कार्यक्रम सहायक श्री राजेन्द्र विजयवर्गीय ने कहा कि शिवपुरी जिले के सभी विकासखण्डों में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह व उपनिदेशक श्री एस.एन.जयन्त के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एनवायव्ही व युवा मण्डल व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित कर नष्ट की जा रही है व लोगों को प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणाम के बारे में बताया जा रहा है। राजेंद्र विजयवर्गीय ने कहा कि इस अभियान में आम लोगों से भी भागीदारी करने की अपील की।
खेल प्रशिक्षक श्री प्रदीप रावत ने कहा की स्वच्छ भारत अभियान में युवाओं को सक्रिय भागीदारी करना चाहिए। श्री राजकुमार दोहरे बीएसी शिक्षा विभाग ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र स्वच्छ भारत हेतु वातावरण निर्माण कर सराहनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ.बाथम, खेल प्रशिक्षक श्री कल्लू खां एनवायव्ही श्री प्रशांत भटनागर, दिनेश केवट ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता की शपथ व राष्ट्रगान से किया।
Tags
