किसान भाई डी.ए.पी. के साथ-साथ एन.पी.के खाद का उपयोग करें


शिवपुरी, -
किसान भाई फसल बोते समय अधिकांशतः डी.ए.पी. खाद का उपयोग करना अच्छा समझते हैं लेकिन एन.पी.के. खाद किसी भी तरह से डी.ए.पी. खाद से कमतर नहीं होती है। एन.पी.के. खाद का प्रयोग कर किसान अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। 
उपसंचालक कृषि शिवपुरी श्री यू.एस.तोमर ने बताया कि एन.पी.के. खाद में नत्रजन व फॉसफोरस के साथ ही पोटाश भी होती है। भूमि के तीनो प्रमुख तत्व होने से एन.पी.के. पैदावार बढाने में सहायक होने के साथ ही मिट्टी की उर्वरक शक्ति भी बढाती है जबकि डी.ए.पी. खाद मे पोटाश नहीं होती है। उन्होने किसानों को सलाह दी है कि वे डी.ए.पी. से 1.5 गुना मात्रा में एन.पी.के. का प्रयोग करें। एक एकड भूमि मे डी.ए.पी. जहां 52 किलो प्रयोग की जाती है वहीं एन.पी.के. 75 कि.ग्रा. प्रयोग की जाती है। 1 बीघा जमीन में डी.ए.पी. 33 कि.ग्रा. तथा एन.पी.के. 48 कि.ग्रा. मात्रा प्रयोग की जाती है वहीं 1 विस्वा भूमि में 1.6 कि.ग्रा. डी.ए.पी या 2.4 कि.ग्रा. एन.पी.के. का उपयोग किया जाना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में किसानों को उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.