अल्पसंख्यक विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित


शिवपुरी, -
अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को भारत में अध्ययन करने के लिये शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक अंतर्गत मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी एवं जैन समुदाय के छात्र, छात्राओं को अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 11 एवं 12 आईटीआई डिप्लोमा, बीएड, एमफिल, पीएचडी, स्नातक, स्नात्कोत्तर तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को छोड़कर में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिये ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2021 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन किये जा सकते हैं। 
      इसी प्रकार प्री-मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति कक्षा एक से 10 तक के नवीन, नवीनीकरण के विद्यार्थियों के लिये 15 नवम्बर 2021 एवं मेरिट कम-मीन्स तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण के विद्यार्थियों के लिये भी ऑनलाईन आवेदन 30 नवंबर 2021 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइटhttp://scholarships.gov.in/  पर आवेदन किये जा सकते हैं। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.