समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा पंजीयन एवं उपार्जन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित
0
Tuesday, October 05, 2021
शिवपुरी, -खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा पंजीयन एवं उपार्जन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह रहेंगे।
गठित समिति में सदस्य के रूप में संयुक्त कलेक्टर, उपायुक्त सहकारिता, जिला लीड बैंक अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एनआईसी, महाप्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी, प्रबंधक, वेयर हाडसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पो, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, अधीक्षक, भू-अभिलेख, सचिव कृषि उपज मण्डी शिवपुरी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अधिकारी तथा सदस्य सचिव के रूप में जिला आपूर्ति अधिकारी रहेंगे।
Tags
