पोहरी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाली "हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा"

 





पोहरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में मध्यप्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है उसी क्रम में आज पोहरी में ब्लोक कांग्रेस अध्यक्ष अफाक अंसारी एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रधुम्न वर्मा, अरविंद वर्मा, अंकित राजे, दीवान सिंह बघेल के नेतृत्व में पोहरी नगर में हाथ से हाथ जोडो यात्रा भव्य रूप से ढोल नगाड़े के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर हाथ मिलाकर किया गया।


इस कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उपरांत दिया गया संदेश एवं 15 महीने की कमलनाथ सरकार के जन हितैषी कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना है इसके अलावा 18 वर्ष से चल रही शिवराज सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम भी किया गया , अबकी बार कमलनाथ सरकार , मध्यप्रदेश की मजबूरी है।


कमलनाथ सरकार जरूरी है के नारों का घोष करते हुए शहर में अति उत्साह जनता में देखा गया स्वयं जनता से भाजपा पार्टी के लुटेरों की सरकार को नकारते हुए 2023 में कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में लाने का आह्वान किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, कैलाश कुशवाह, राघवेंद्र सिंह तोमर सहित सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.