2 अगस्त को शिवपुरी में 251 किसान चौपालें लगेंगी: सोनू बिरथरे

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने बताया कि किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के निर्देशानुसार 2 अगस्त को शिवपुरी जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में 251 चौपालें लगाई जाएंगी। इन चौपालों पर प्रदेश के किसान हितेषी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसानों के नाम अपील का वीडियो प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद केंद्र व राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाओं पर आधारित किसान चालीसा किसानों को सुनाया जाएगा। किसान चौपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसानों के नाम पाती और किसानों के लिए उनसे संबंधित विभागों द्वारा लिए गए निर्णयों की एक पुस्तिका भी किसानों को वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री अन्नदाता बंधुओं से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में सुझाव आमंत्रित करेंगे, किसान बंधुओं से प्राप्त सुझाव भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किए जाएंगे, साथ ही किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए अभिनव कार्यक्रम का प्रस्ताव आने पर सुझाव पर अगली सरकार बेरोकटोक अमल करेगी। 2 अगस्त को लगने वाली 251 चौपालों में पार्टी में मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि चौपाल पर पहुंचेंगे और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों से किसानों को रूबरू कराएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 50 किसान चौपाल आयोजित करने का लक्ष्य है।


श्री बिरथरे ने बताया कि 11 जुलाई को जिले की पांचों विधानसभाओं में 55 किसान चौपाल कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया था। जिसमें लगभग 8000 किसान सम्मिलित हुए थे। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों का योगदान सहरानीय रहा। श्री बिरथरे ने बताया कि किसान चौपाल के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत वर्ष के गेहूं और धान की बिक्री पर 200 रुपए प्रति क्विंटल इस वर्ष गेहूं बिक्री पर 265 रुपए प्रति क्विंटल तथा चना, मसूर और सरसों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करने और 100  रुपए प्रति क्विंटल की अतिरिक्त राशि देने पर आभार व्यक्त किया।


श्री बिरथरे ने बताया कि किसान चौपाल पर किसानों के नाम पर अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने वाले किसान संगठनों और किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाली कांग्रेस के एजेंट को भी उजागर कर किसानों को सच्चाई से अवगत कराया।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.