आजाद अध्यापक संघ के संभागीय अध्यक्ष अशोक शर्मा का मॉडल पोहरी से मुरैना के जौरा स्थानांतरण रद्द अब ग्वालियर में हुई प्रतिनियुक्ति*



पोहरी -शा. उ. मा. वि. गाजीगढ से अपने कैरीयर की शुरुआत की और लगन के साथ अध्यापन में जुट गये |विज्ञान के शिक्षक होने के बावजूद इनकी गणित और अंग्रेजी पर वेहतरीन पकड़ रही |
गणित विषय की डीआरजी परीक्षा में आपने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर सबको चौका दिया,डीआरजी गणित विषय के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने डाइट ने इन्हें भोपाल भेजा, जहॉ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया |पूरे जिले के शिक्षकों को गणित विषय का प्रशिक्षण दिया | एईओ परीक्षा में भी आपने अपना चयन दर्ज कराया किन्तु सरकार की वह योजना ,सरकार की दृढ इच्छा शक्ति के अभाव में फलीभूत नहीं हुई | एईओ में चयन के बाबजूद जब यह एईओ नहीं बन पाये तो यह कर्मचारियों के नेता के रूप में उभरे | शिक्षक संघ म. प्र. ने इन्हें एईओ का प्रदेश संयोजक और संघ में संभागीय अध्यक्ष की भूमिका सौपी | इस दौरान इन्हौने एईओ की लड़ाई प्रदेश स्तर पर लडी किन्तु सरकार नियुक्ति न करने का मन बना चुकी थी | सरकार ने अपनी 100 दिवसीय योजना में शामिल इस नियुक्ति को ही तिलांजलि दे दी |
इसके बाद अध्यापकों की सातवे वेतनमान और शासकीय कर्मचारी बनने की लड़ाई को लेकर मैदान में आये और इन्हौने आजाद अध्यापक संघ का दामन थाम लिया | आजाद अध्यापक संघ में प्रदेश कोर कमेटी और प्रांताध्यक्ष शिल्पी शिवान के द्वारा संभागीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई |
    मॉडल, उत्कृष्ट स्कूलों के लिए चयन परीक्षा में अंग्रेजी विषय के साथ परीक्षा दी और इन्हें अंग्रेजी विषय पढाने के लिए मॉडल उ. मा. वि. पोहरी में पदस्थ किया गया | आप छुट्टी के समय को भी जाया नहीं जाने दिया | छुट्टीयों के दिनों में सामाजिक सुधार और सामाजिक लड़ाईयॉ आपने पूरी सिद्धत के साथ लडी | इनकी सामाजिक कार्य में निष्ठा और संगणनात्मक क्षमता को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के प्रदेश अध्यक्ष पं. के डी सोनकिया ने संभाग ग्वालियर के संभागीय संयोजक की जिम्मेदारी सौपी |
संप्रेषण की अद्भुत कला में पारंगत होने और उच्च नियंत्रण व संगठनात्मक क्षमता के चलते चुनाव आयोग ने आपको लोकसभा चुनाव में ब्लॉक मास्टर ट्रैनर नियुक्त किया |
     आपने अपने फौजी नरेश शर्मा को करौली की कारीसिल नदी के मध्य  में डूब गया  ,तथा मोहन शुक्ला फौजी को अपने प्राणों की बाजी लगाकर मॉ क्षिप्रा नदी की गहराई से निकालकर लाये थे |
     इनका संघर्ष सतत जारी रहा ,
स्थानांतरण के समय रिलीव के लिए भी कडे संघर्ष का सामना करना पड़ा अंतत वे सफल हुये |
बहन श्रीमती सीमा शर्मा ने शॉल श्रीफल से टीका करके और
    मॉडल स्कूल पोहरी स्टाफ से प्राचार्य एम के शर्मा, एस एन वर्मा, रामजीलाल प्रजापति, कुबेर कुशवाह, राजेन्द्र धाकड.पुष्पगुच्छ भेंच कर तथा बच्चों ने नम ऑखों से उन्हें विदाई दी  |
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.