मधुबन-विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में भगवान अनंत नाथ एवं भगवान अरह नाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। कहते हैं कि आज बहुत पावन दिन है। ऐसा केवल आज ही का दिन है जब दो भगवान एक ही दिन मोक्ष को प्राप्त हुए। आज का दिन केवल संसार से मुक्ति का दिन ही नहीं है बल्कि आज तो एक भगवान को संसार से मुक्त करने वाला अनंत ज्ञान भी प्राप्त हुआ था। वहीं कोरोना वायरस को देखते हुए केवल पुजारियों द्वारा भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जिसमें एक भक्त ने कहा कि प्रभु क्षमा करना उनके पाप कर्मों का तीव्र उदय है कि आज इतना बड़ा दिन है और आज तेरे दरबार के कपाट बंद हैं। मधुबन के कई मंदिरों सहित पारसनाथ पर्वत पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किये गये। मौके पर सभी जिनालयों में केवल पूजा अर्चना की गयी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
