चँदेरी-श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पुरान मंदिर में मुनिश्री निर्णयसागरजी एवं मुनि श्री पदमसागर जी महाराज के सानिध्य में जैन समाज के लोग चैत्र पर्युषण पर्व मना रहा है। मुनिश्री ने समाजजनों से अपने घरों में रहकर पर्युषण पर्व की आराधना विश्व शांति की कामना के साथ करने का आग्रह किया है।
जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि 29 मार्च से चैत्र माह के पर्युषण पर्व शुरू हो गए हैं। मुनिश्री ने दस धर्म का महत्व समझाते हुए कहा कि प्रत्येक प्राणी को इन दस धर्म का पालन करना चाहिए। कोरोना वायरस के प्रभाव से सुरक्षित रहने का सभी आग्रह किया। इस महामारी से छुटकारा पाने के लिए जिनेंद्र भगवान की आराधना करने आग्रह किया। सभी लोग अपने घर में रहकर विश्व कल्याण की भावना से पूजन करें। भगवान की भक्ति से ही इस आपदा से मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने कहा सभी समाजजन अपने घरों में सुरक्षित रहें और पर्युषण पर्व का पूजन करें।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी