मुरैना। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज मुरैना नगर निगम के एकाउंटेंट (लेखाधिकारी) संतोष शर्मा के यहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेड की। रेड की कार्रवाई तड़के 3.30 बजे की गई। रेड में काफी संपत्ति व नगदी बरामद हुई है। कार्रवाई अभी जारी है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा के अनुसार नगर निगम मुरैना के एकाउंटेंट संतोष शर्मा के मुरैना, ग्वालियर और उसके ट्रेक्टर के शोरूम पर तड़के सुबह 5.30 बजे एक साथ लोकायुक्त की तीन टीमों ने रेड की। इस रेड में उसके घर से 8 लाख 24 हजार रूपये नगद, 275 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी भी मिली हैं। संतोष शर्मा का एक घर ग्वालियर, एक मुरैना व एक ट्रेक्टर का शोरूम भी हैं।
लोकायुक्त एसपी संजी सिन्हा के अनुसार नगर निगम मुरैना के एकाउंटेंट संतोष शर्मा की आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत मिली थी, उसके पास चार गाड़ियां फोर व्हीलर, घर पर लग्जरी सामान व अन्य संपत्ति कागजात भी मिले हैं। संतोष शर्मा के 8 एकाउंट हैं और उसमे 50 लाख रूपये जमा है। लोकायुक्त की तीन टीमों में डीएसपी राघवेन्द्र सिंह तोमर, प्रद्युम्न पाराशर, कविन्द्र सिंह, रानीलता नामदेव, बृजेन्द्र सिंह नरवरिया भी शामिल हैं। संजीव सिन्हा ने बताया कि मुरैना नगर निगम के संतोष शर्मा के कार्यालय में भी कागजात देखे जा रहे हैं।
