बच्चो को मिठाई एवं फल वितरण कर भाजपा नेत्री द्वारा मनाया गया जन्मदिन
पोहरी -मध्यप्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री, स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा के कार्य कर मनाया। यशोधरा राजे समर्थक बरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा जैन द्वारा पोहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 मे हरिजन वस्ती मे बच्चो महिला के साथ मिलकर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन मनाया गया इस दौरान बच्चो महिला एवं पुरुषो को मिठाई एवं फल वितरण किए गए मोके पर बरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा जैन के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमनी भी मौजूद रहे, इसी दौरान भाजपा नेत्री ने कहा की राजमाता सिंधिया की पद चिन्ह पर चलकर लगातार क्षेत्र की सेवा श्री मंत यशोधर राजे सिंधिया कर रही है जब जब क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति काम के लिए गया है अपना काम समझ कर श्री मंत ने किया,
